फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Committee will decide Harish Dhami'

कमेटी तय करेगी हरीश धामी का फैसला: महरा

Mon, 18 Apr 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
'Committee will decide Harish Dhami'
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी में अनुशासन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासन बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने धारचूला के विधायक हरीश धामी की नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा कि मामले के लिए पार्टी की उच्चस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट पर धामी को लेकर फैसला लिया जाएगा। वे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। सोमवार शाम को हरकी पैड़ी पर नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन महारा पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने गंगा पूजन के साथ ही गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इससे पूर्व हरिद्वार से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतपाल ब्रह्मचारी के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, संजीव चौधरी, राजीव चौधरी, अजय सिंह, पुष्कर सारस्वत, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed