Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM unveils poetry collection by a daughter of the holy city

Haridwar News: धर्मनगरी की बेटी के काव्य संकलन का सीएम ने किया विमोचन

Sun, 01 Nov 2026 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
CM unveils poetry collection by a daughter of the holy city
फोटो
विज्ञापन

- वृंदा वाणी ने किया देवभूमि के काव्यपुष्प का संकलन
संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में धर्मनगरी की बेटी वृंदा वाणी के पांचवें काव्य संकलन देवभूमि के काव्यपुष्प का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। उन्हें काव्य श्री सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, नवोदित लेखक सम्मान, मातृभाषा रत्न मानद उपाधि, प्रतिभा सम्मान आदि मिल चुका है।
14 वर्षीय वृंदा वाणी लक्सर रोड जगजीतपुर मारूति वाटिका में रहती हैं। वह कनखल के स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ पढ़ती है। मां भी इसी स्कूल में अध्यापिका हैं। अपनी मां प्रीति से मिली प्रेरणा ने उन्हें सृजन की दिशा में दृढ़ बनाया। जिसके परिणामस्वरूप वे क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युवा कवयित्री, उभरता सितारा और सर्वश्रेष्ठ बाल साहित्यकार जैसी उपाधियां प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन

वृंदा सोन चिरैया, मां, दादी, जल, ठिठुरती सर्द रात, छोटू, जौहर, कल्कि अवतार, अंतस से संवाद, जलियांवाला बाग जैसी रचनाएं और घड़ी, गंगा, सिक्का, छाता, रेडियो, कलम जैसे विषयों पर आधारित आत्मकथाएं लिख चुकी हैं, जिन्हें लोगों की ओर से खूब सराहा गया है। उनके स्वयं के संकलन मां की छाया, ‘पिता : स्मृति में अनुपम स्पर्श, बचपन : स्मृतियों के स्वर, अंतस से संवाद और देवभूमि के काव्यपुष्प वृंदा की रचनात्मक संवेदनशीलता का प्रमाण है। मां प्रीति ने बताया कि वृंदा को शुरू से ही लिखने और पढ़ने का शौक रहा है। कक्षा तीन से ही उसने कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। अब तक 60 कविताएं लिख चुकी है। उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed