फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM mercury ascended to power cut

बिजली कट पर चढ़ा सीएम का पारा

Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
CM mercury ascended to power cut
अफसराों की बैठक लेते सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

हरिद्वार। रमजान में अघोषित बिजली कटौती की शिकायत पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पारा चढ़ गया। सीसीआर में अधिकारियों की बैठक लेने के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने बिजली कटौती से रोजेदारों की दिक्कत से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। इस पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए रमजान में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए।

विज्ञापन


रमजान में अघोषित बिजली कटौती से रोजेदार बेहाल हैं। शहर से लेकर देहात तक इफ्तार व सहरी का समय भी कटौती से अछूता नहीं है। सहरी में रोजे की तैयारी के समय बिजली गुल होने से जहां रोजेदारों को दिक्कत उठानी पड़ती है, वहीं दिन भर रोजा रखने के बाद इफ्तार के दौरान भी बिजली गायब हो जाती है। रोजेदारों की परेशानी देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने सोमवार को सीसीआर में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत से शिकायत की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के कुछ अधिकारी रमजान में बार-बार लाइट गुल कर सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पारा चढ़ गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और शहर व देहात के अधिशासी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि रमजान के दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं राव आफाक की शिकायत पर सीएम ने बहादराबाद सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चेतन ज्योति आश्रम में सीएम का स्वागत
हरिद्वार। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तरी हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से राज्य की तरक्की के लिए आशीर्वाद लिया। चेतन ज्योति पीठाधीश्वर स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने आश्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, कोठारी मोहनदास महाराज, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, राजेश रस्तोगी व मनोहर लाल समेत कई संतगण व कांग्रेसी मौजूद रहे।


कुरआन पाक पूरा होने पर कराई दुआ
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई की इकरा मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन पाक पूरा कर लिया गया। यहां हाफिज बिलाल ने कुरआन पाक सुनाया। इस मौके पर मौलाना अब्दुल वाहिद ने दुआ कराई। उन्होंने बताया कि रमजान का तीसरा असरा जहन्नुम की आग से आजादी का होता है। उन्होंने जकात और फितरा ईद की नमाज से पहले अदा करने की अपील की। मस्जिद के सदर हाजी जमील अहमद ने दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम को भी जरूरी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed