फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CM illegal mining going on in the conservation

सीएम के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन

Tue, 05 Jul 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 05 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने प्रशासन पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया है और  डीएम तथा एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग भी की है।

विज्ञापन

मंगलवार को मातृसदन में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि एक जून से लगातार श्यामपुर, बिशनपुर कुंडी, भोगपुर आदि सहित कई जगहों पर रात को खनन चल रहा है। इसकी सूचना डीएम और एसएसपी सहित आला अधिकारियों को फोन और पत्र के माध्यम से दी गई तो खनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि सारे रिकार्ड एकत्रित कर लिए गए हैं। डीएम व एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई को न्यायालय की शरण में जाएंगे।  उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रशासन और खनन माफिया में सांठगांठ का आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि भीमगोड़ा बैराज से आगे किसी भी प्रकार का पत्थर और बोल्डर नहीं आता है। कहा कि वर्ष 1996 में चंडीघाट पुल के नीचे खनन द्वारा किए गए गड्ढे आज तक नहीं भरे हैं। उन्होंने सवाल किया कि खनन नदी में उस स्थिति में किया जाता है, जब पत्थर नदी में बढ़ रहे हैं। कहा कि जब ऊपर से किसी भी प्रकार का पत्थर नहीं आ रहा है तो खनन क्यों किया जाता है।
विज्ञापन

--------------------------------
साईं ट्रस्ट पर लगे पैनल्टी
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती पर शिरड़ी साईं ट्रस्ट द्वारा किए गए मुकदमे पर स्वामी शिवानंद ने शंकराचार्य के साथ खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में ऐसा कहां लिखा है कि कोई किसी को भगवान नहीं मानेगा तो मुकदमा दर्ज होगा। कहा कि कई समुदाय के लोग हमारे देश में ही भगवान श्रीराम, कृष्ण व विष्णु को भगवान का अवतार नहीं मानते। कहा कि भारत वर्ष में बहुत से नास्तिक लोग भी हैं। इसलिए मुकदमे का कोई औचित्य नहीं बनता है। उन्होंने मुकदमा ट्रस्ट कराने वाले ट्रस्ट पर पैनल्टी लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed