फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cloud of distress on daughter's dolly

बेटी की डोली पर संकट के बादल

Fri, 07 Apr 2017 10:10 PM IST
अजब सिंह पथरी
अजब सिंह पथरी Updated Fri, 07 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इसे किसानों की बदकिस्मती कहें या प्रकृति का प्रकोप। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की रात दिन की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों को आर्थिक नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही उन उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है जो फसल के कटान पर टिकी थी। रानीमाजरा के एक किसान ने फसल के सहारे आने वाली 19 अप्रैल को बेटी की शादी पक्की की। मौसम की बेरुखी से अब बेटी की डोली पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।      

किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर रहती है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई व शादी ब्याह का खर्च सब खेती के सहारे चलता है। इसके लिए किसान जी जान एक कर देते हैं। रानीमाजरा गांव के किसान बिरम सिंह सैनी ने 10 बीघा जमीन पर गेहूं बोया था। फसल उम्मीद के अनुरूप तैयार हुई और पक चुकी थी। बेटी की शादी के लिए कुछ इंतजाम तो पहले से किया था। फसल कटने के बाद दहेज का बाकी सामान खरीदने की तैयारी थी। इसके लिए एक-दो दिन में ही फसल काटने की योजना बनाई जा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरी फसल तबाह हो गई। बिरम सिंह को  अब इस बात की चिंता खाए जा रही है कि बेटी की शादी की तैयारी अब कैसे पूरी होंगी। बिरम सिंह जैसे जनपद में तमाम किसान हैं, जिनको फसल काटकर अपने जरूरी काम निपटाने थे। अब उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।  
विज्ञापन

-
विधायक बोले, सीएम को बताएंगे व्यथा      
स्थानीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि बृहस्पतिवार को बर्बाद हुई फसलों के नुकसान से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को अवगत कराया जाएगा। जिससे किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed