{"_id":"6a63c27e0c986556b90df9c3","slug":"clashes-with-the-team-that-arrived-to-remove-encroachment-haridwar-news-c-5-1-drn1075-1026180-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से झड़प, हटाए गए कब्जाधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से झड़प, हटाए गए कब्जाधारक
Sat, 25 Jul 2026 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शुक्रवार को भी नगर निगम पुलिस प्रशासन, सिंचाई विभाग व समिति के अन्य विभागों के सदस्य अतिक्रमण हटाने पहुंचे। हालांकि इसमें कुछ अतिक्रमणकारियों से टीम की झड़प भी हुई, लेकिन प्रशासनिक टीम ने किसी की एक नहीं सुनी। इस अभियान के दौरान चमगादड़ टापू क्षेत्र में करीब 15 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए।
बता दें कि कांवड़ और कुंभ मेला को व्यवस्थित करने के लिए जहां मेला प्रशासन विकास कार्यों में जुटा है। वहीं, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीधे तौर पर किसी भी अतिक्रमणकारी की ओर से विरोध करने या टीम के कार्य में बाधा डालने की स्थिति में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को जब टीम चमगादड़ टापू पहुंची तो उनके सामने अतिक्रमणकारी आ गए। यही नहीं प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के पास कई फोन कॉल भी आए, लेकिन उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश का हवाला दिया और अभियानत को निरंतर जारी रखा। इस कार्यवाही से तिलमिलाए कई अवैध खोखे और रेहड़ियों को रखवाने वाले नेता भी सामने आए, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें सख्त चेतावनी देकर वहां से हटने को मजबूर कर दिया।