फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Child beggars will be added to the main stream of the society

समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे बाल भिक्षुक

Fri, 20 May 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Child beggars will be added to the main stream of the society
हरकी पैड़ी क्षेत्र में भिक्षा मांगने वाले बाल भिक्षुकों के दिन अब बहुरने वाले हैं। इन बाल भिक्षुकों को रेस्क्यू कर डे बोर्डिंग स्कूल में भेजा जाएगा। इसके साथ ही भिक्षावृत्ति कराने वाले उनके परिजनों व केयर टेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए श्रीगंगा सभा व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग मिलकर अभियान चलाएंगे। उज्जैन व पुरी जग्गनाथ धाम में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग का चलाया अभियान सफल होने के बाद हरिद्वार में इसे चलाया जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार समेत देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भिक्षावृत्ति होती है। महिला व पुरुषों के साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी भिक्षा मांगते हुए नजर आते हैं। धर्मनगरी में हरकी पैड़ी समेत मां मनसा देवी, मां चड़ी देवी समेत प्रमुख मंदिरों में भी बाल भिक्षुक भिक्षा मांगते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 मई के अंक में भिक्षुकों पर खबर ‘सरकार! इधर भी देख लिजिए एक बार’ प्रकाशित की थी। इसके बाद ही हरकी पैड़ी क्षेत्र को बाल भिक्षुकों से मुक्त कराने के लिए श्रीगंगा सभा आगे आई है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के साथ मिलकर श्रीगंगा सभा हरकी पैड़ी क्षेत्र में बाल भिक्षुकों का रेस्क्यू करेगी। इसके लिए बाल अधिकार आयोग सर्वे कर बच्चों का डाटा तैयार करेगा। सर्वे कराने के लिए एक कंपनी को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की काउंसिलिंग कराकर यह पूछा जाएगा कि उसने भिक्षा कौन मंगवा रहा है। बच्चा यदि अपने माता पिता या किसी केयर टेकर के बारे में जानकारी देगा तो उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। वहीं बच्चों को डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाई लिखाई के लिए भेजा जाएगा ताकि वह पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकारी आयोग ने बाल भिक्षा वृत्ति को लेकर उज्जैन व पुरी जग्गनाथ धाम में अभियान चलाया था। जिससे वहां पर काफी हद तक बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लग गई है। अब धर्मनगरी में भी यह अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ की ली जाएगी मदद
राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकारी श्री गंगा सभा के साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल संरक्षण समिति के सदस्यों की भी इस कार्य में मदद लेगा। जिसके बाद बच्चों को डे बोर्डिंग स्कूल में भेजा जाएगा। यहां पर उनको शिक्षा के साथ ही हर प्रकार की मदद की जाएगी। जिससे वह दोबारा से भिक्षावृत्ति के कार्य में लिप्त न हों।
अध्यक्ष व सदस्य सचिव से की मुलाकात
हरकी पैड़ी क्षेत्र को बाल श्रम व बाल भिक्षुकों से मुक्त कराने के लिए श्री गंगा सभा हरिद्वार के महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ ने राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो व सदस्य सचिव रूपाली बनर्जी से दिल्ली में मुलाकात की।

हरकी पैड़ी क्षेत्र को बाल भिक्षुकों से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग श्रीगंगा सभा के साथ मिलकर अभियान चलाएगा। इसके तहत सर्वे करने वाली कंपनी बच्चों को डाटा एकत्र करेंगी और उसके बाद बच्चों को डे बोर्डिंग स्कूल भेजा जाएगा।
- तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री श्रीगंगा सभा हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed