{"_id":"6a8840843437d1a3a606a370","slug":"chief-ministers-udyamshala-chaupal-launched-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4011-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल शुरू, जिले के कई उद्यमी होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल शुरू, जिले के कई उद्यमी होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
- वर्चुअल जुड़कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को सुने जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत जिलों में आयोजित चौपाल का उद्घाटन किया। हरिद्वार के विकास भवन सभागार में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से देखा।
विधायक आदेश चौहान और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संयुक्त रूप से आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह योजना युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
-- -
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने योजना की प्रगति बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से 600 से अधिक उद्यमियों को जीएसटी पंजीकरण, उद्यम पंजीकरण, खाद्य लाइसेंस और ट्रेडमार्क जैसी आवश्यक सेवाओं का लाभ मिला है। 4,000 से अधिक लोगों का नामांकन भी किया जा चुका है। अधिकारियों को चौपालों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
-- -
40 से अधिक महिलाओं ने शुरू किया है अपना व्यवसाय
परियोजना निदेशक नलिनी घिड़ियाल ने बताया कि क्लाउड किचन पहल के माध्यम से 40 से अधिक महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू किया है। भविष्य में ऐसी अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईईसी वैन स्वरोजगार अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रभावी माध्यम बनेगी। चौपाल में 100 से अधिक युवा, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य और उद्यमी उपस्थित रहे।