{"_id":"65ee1910012041bcda0e4944","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-virtually-inaugurated-haridwar-news-c-5-1-drn1030-368399-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मॉडल महाविद्यालय के भवन का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मॉडल महाविद्यालय के भवन का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन
Iउत्तराखंड के पहले मॉडल महाविद्यालय के रूप में प्रधानमंत्री ने रखी थी आधारशिला
I
I12 करोड़ की लागत से पांच वर्ष में तैयार हुआ भवनI
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी के भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल लोकार्पण किया। पांच वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कॉलेज की आधारशिला रखी थी। 12 करोड़ रुपये से निर्मित प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल यह उत्तराखंड का यह पहला मॉडल महाविद्यालय है। जहां हॉस्टल की सुविधा के साथ छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
बता दें कि यह महाविद्यालय अभी तक नजदीक के इंटर कॉलेज के चार कमरों में संचालित हो रहा था। यहां पर बीए में आठ विषय, हिंदी, इंग्लिश, पॉलिटिकल, साइंस, सोशियोलॉजी, एजुकेशन, संस्कृति आदि की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम ने बताया कि कॉलेज में 132 छात्र-छात्राएं है। महाविद्यालय में सत्र शुरू होने के बाद यहां बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। आगामी सत्र में बीएससी, बीकॉम की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस कॉलेज में 80 बच्चों के लिए छात्रावास की सुविधा भी है। इस दौरान प्रो. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. सुमन पांडे, डॉ. लक्ष्मी मनराल, शशिधर उनियाल, पूनम, कुलदीप, सूरज पुंडीर, गुलफाम, अंकित, पूजा, ईशा, नवनीत उपस्थित रहे।
Iचार मंजिला भवन में सोलर प्लांट से मिलती है बिजलीI
लालढांग क्षेत्र में प्रदेश का 117वां महाविद्यालय चार मंजिला बना। इसमें एलीवेटर लिफ्ट की सुविधा है, लेकिन महाविद्यालय जंगल में होने के कारण सड़क और बिजली नहीं है। फिलहाल सोलर ऊर्जा का 10 किलोवाट का प्लांट लगा है।