फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chhath extracted urn trip

छठ पर निकाली कलश यात्रा

Fri, 04 Nov 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 04 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Chhath extracted urn trip
भेल से छठ पूजा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 शुक्रवार से शुरू हुए छठ पूजा के त्यौहार के मद्देनजर हजारों महिलाओं ने पहले दिन विष्णु लोक कालोनी से प्रेमनगर आश्रम घाट तक कलश यात्रा निकाली। छठ मैया के मंगल गीत गाते हुए चल रही इन महिलाओं ने कलशों में लाए गए दूध और जल, चावल से मां गंगा का अभिषेक किया।

सुबह करीब साढ़े दस बजे विष्णु लोक कालोनी में एकत्र हुई इन महिलाओं में सुभाषनगर, भेल, रावली महदूद, शिवलोक कालोनी, ज्वालापुर, सलेमपुर, रोशनाबाद, निर्मल बस्ती समेत आसपास की विभिन्न कालोनियों की महिलाएं शामिल थी। सभी महिलाएं सिर पर छठ पूजा के कलश धारण किए हुए थी। शिव मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रेमनगर आश्रम घाट पर पहुंची। जहां सभी ने एक दूसरे को छठ पूजा के लिए शुभकामनाएं दी। पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर मां गंगा का अभिषेक किया। पूजा अर्चना के बाद सभी अपने घरों को लौट गए। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं में कांग्रेस नेत्री किरण सिंह, विमला पांडेय, सुललिता, रेखा गुप्ता, मंजू सिंह, आराधना पांडेय, कृष्णा, कुलवंत, राजेश्वरी देवी, सुशीला, प्रवीण रानी, पूनम मिश्रा, पूजा समेत अनेक महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन


घर-घर होती रही तैयारी
छठ पूजा का उल्लास पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों के घरों में छाया हुआ है। महिलाओं ने पूजा में प्रयुक्त होने के लिए पूजा सामग्री आदि की तैयारी की। घरों में पूजा के प्रसाद के लिए गेंहू सुखाकर अगोरा किया। सामूहिक रूप से एकत्र होकर महिलाओं ने चक्की से गेहूं की पिसाई की। देर रात तक घरों में पारंपरिक गीत गाए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed