{"_id":"57c32fc94f1c1b0a3dd4ee2d","slug":"cheating-with-the-backwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने पिछड़ों के साथ किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने पिछड़ों के साथ किया धोखा
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार पर बरसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या गौतम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से करीब 48 जातियों को अनुसूचित जाति सूची में शामिल कर समाज के साथ विश्वासघात किया है। इन जातियों को अवैध तरीके से आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को बहादराबाद के एक बारातघर में आयोजित जन अधिकार रैली में उत्तराखंड सहित कई राज्यों से दलित व पिछड़े वर्ग के लोग पहुंचे। इस दौरान विद्या गौतम ने 30 अगस्त को लक्सर के अंबेडकर पार्क में मांगों को लेकर भूख हड़ताल का ऐलान भी किया।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या गौतम ने कहा कि यदि हम अपने अधिकारों के लिए अभी न जागे तो हमारी आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नही करेगी। उन्होंने कहा कि दलित व पिछड़ों को देश के सभी साधनों और संसाधनों में पूर्ण हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कई क्षेत्र पिछड़े घोषित कर दिए हैं। यहां सभी जातियों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। इन घोषित पिछडे़ क्षेत्रों के लोग पूर्व में संवैधानिक रूप से घोषित पिछड़ी जातियों का हक हड़प लेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड बनने के बाद से लेकर अब तक अनुसूचित जाति उप योजना स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत मिलने वाले बजट को पूर्ण तरीके से खर्च नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान रैली के संयोजक संजय खटाना, चौधरी यशपाल सिंह अध्यक्ष भाछावास पंजाब, राहुल भारती, रविदास सैनी, नरेश चंद, शील रतन, मेहर सिंह, कपिल बर्मन, राजू विराठिया, मंगू सिंह, देवराज संधू, श्रवण कुमार, प्रेमचंद सैनी, मदनलाल, देशराज कर्णवाल, प्रवीण कुमार, तेलूराम वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
-------------
सोने का मुकुट पहनाकर किया सम्मान
जन अधिकार रैली के दौरान विद्या गौतम को सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जिससे आयोजकों के चेहरे खिल गए। रैली के संयोजक संजय खटाना ने बताया कि रैली की सफलता को लेकर काफी दिन से मेहनत की जा रही थी। रैली में उत्तराखंड ही नहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से भी दलित व पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हुए।