{"_id":"57717a304f1c1b857d79b6fa","slug":"cheap-water-in-haridwar-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर सस्ता पानी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर सस्ता पानी उपलब्ध
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
उद्घ्ााटन करते सांसद निश्ांक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अब हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को बंद बोतल महंगे पानी से निजात मिल गई है। सोमवार को स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने आठ ऑटोमेटिक वाटर वेंडिग मशीनों का उद्घाटन किया और सबसे पहले खुद इन मशीनों के पानी को पिया। इन मशीनों से तीन सौ एमएल पानी एक रुपये में दिया जाएगा, आधा लीटर पानी तीन रुपये, एक लीटर पानी पांच रुपये, दो लीटर पानी आठ रुपये और पांच लीटर पानी बीस रुपये में दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सांसद डा. रमेश पोखरियाल निंशक ने 40 लाख रुपये की लागत से लगाई गई वाटर वेंडिग मशीन का उद्घाटन किया। प्लेटफार्म एक व दो पर दो मशीनें लगाई गई, तीन व चार प्लेटफार्म पर दो मशीनें, पांच व छह नंबर प्लेटफार्म पर दो मशीनें, और सात व आठ नंबर प्लेटफार्म पर भी दो मशीनें लगाई गई हैं। इस दौरान सांसद ने कहा कि इन मशीनों के लगने से यात्रियों को बोेतल बंद महंगे पानी से निजात मिलेगी। बताया कि देेश में 4000 मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें से मुरादाबाद मंडल में 300 मशीनें लगानी है। कहा कि स्टेशन पर और अधिक शौचालयों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही महत्वपूर्ण पर्वों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कहा कि धर्म को जोड़ने वाले स्टेशन का उचित सुंदरीकरण भी किया जाएगा। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पंखों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही वेटिंग रूम को भी बढ़ाया जाएगा। बताया कि स्टेशन परिसर में आठ वाटर वेंडिग मशीनें लगाई गई हैं। इनमें तीन सौ एमएल पानी एक रुपये, आधा लीटर पानी तीन रुपये, एक लीटर पानी पांच रुपये, दो लीटर पानी आठ रुपये, पांच लीटर पानी बीस रुपये में दिया जाएगा।
विज्ञापन
कंटेनर के साथ तीन सौ एमएल पानी दो रुपये, आधा लीटर पांच रुपये, एक लीटर आठ रुपये, दो लीटर पानी 12 रुपये व पांच लीटर पानी 25 रुपये में यात्रियों को दिया जाएगा। उद्घाटन के दौरान स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनिल शर्मा, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक एचएस मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य डीएस रावत, सुनिल मलिक, ओमप्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा, कहैया खेवड़िया, सन्नी पंवार, विनोद मिश्रा, विपिन गोस्वामी, द्रेवेंद्र चावल, अभिषेक गौड़, निशू चौहान आदि शामिल रहे।
महिलाओं ने किया स्वागत
रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर महिलाओं ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महिला नेत्रियों सहित कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की होड़ मची रहीं। सांसद को प्लेटफार्म एक से वीआईपी रूप तक पहुंचने में 15 मिनट लग गए। स्वागत करने वालों में रीता चमोली, बिंदिया गोस्वामी, सरिता चौहान, पूनम चौहान, अंनू रावत, अनिता दयाल आदि शामिल रहे।
बोर्ड पर नाम लेकिन, कार्यक्रम में कोई नहीं
वाटर वेंडिग मशीनों का उद्घाटन जिन नेताओं की उपस्थित में होना था उनमें से केवल मुख्य अतिथि के अलावा और कोई नहीं दिखा। भाजपाई उत्साह से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अपने जनप्रतिनिधियों का इंतजार करने लगे। बोर्ड में राज्यसभा सांसद तरुण विजय, नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग को दर्शाया गया था लेकिन कार्यक्रम में इनमें से कोई उपस्थित नहीं रहा। सुबह 11 बजे का समय उद्घाटन का दिया गया था उसके बावजूद 12 बजे वाटर वेंडिग मशीन का शुभारंभ किया गया।