फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CBI to probe illegal mining: Sivananda

अवैध खनन की हो सीबीआई जांच : शिवानंद

Sun, 04 Dec 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sun, 04 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा में खनन अनुमति देने के विरोध में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आमरण अनशन और जल त्याग आंदोलन दूसरी दिन भी जारी रहा। रविवार को उन्होंने कहा कि हरिद्वार में चल रहे अवैध खनन के धंधे की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खनन माफिया की ओर से प्रतिमाह दी जाने वाली भारी भरकम रकम ने सिस्टम का मुंह बंद कर रखा है।

 रायवाला से भोगपुर तक गंगा में खनन की अनुमति दिए जाने के विरोध सहित अपनी कई अन्य मांगों को लेकर स्वामी शिवानंद सरस्वती ने 27 नवंबर से अनशन शुरू कर दिया था। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति समेत पांच माननीयों को पत्र भेजकर गंगा की दुर्दशा से अवगत कराया था और इच्छा मृत्यु की मांग की थी। कोई जवाब नहीं आने के कारण शनिवार से स्वामी शिवानंद ने जल भी त्याग दिया।
विज्ञापन


 आश्रम में अपने आप को कमरे में बंद किए बैठे स्वामी शिवानंद सरस्वती ने अमर उजाला से कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब हरिद्वार में कागजों में खनन बंद है। धरातल पर बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की जानकारी मिली है कि प्रतिमाह भारी भरकम धनराशि खनन माफिया की ओर से सरकारी सिस्टम को दी जा रही है। इसलिए शासन ओर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।  स्वामी शिवानंद सरस्वती ने गंगा के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि मातृसदन का संघर्ष जारी रखेगा और अब वे प्राण त्यागने तक अनशन करते रहेंगे।  दूसरी और मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद सरस्वती ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रशासन ने संवाद पूरी तरह बंद कर दिया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी स्थिति होना अराजकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed