{"_id":"67a109718c2690a20f084e91","slug":"case-registered-in-case-of-slitting-middle-aged-mans-throat-with-a-manja-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128479-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मांझे से अधेड़ व्यक्ति का गला कटने के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मांझे से अधेड़ व्यक्ति का गला कटने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चीनी मांझे की चपेट में आने से घायल हुए अधेड़ व्यक्ति का जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मांझे से हुई इस घटना को लेकर चौक बाजार चौकी प्रभारी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर बाइक पर जाते समय नरेश कुमार (48) पुत्र छोटे लाल निवासी हिमालयन कॉलोनी नजीबाबाद बिजनौर हाल तपोवन नगर चोर गली ज्वालापुर धीरवाली के पास चीनी मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गला अधिक कटने से लहूलुहान लोकर नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया था। जहां से उन्हें जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया था।
इस मामले में बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया घटना के बाद मौके का जायजा लिया गया। लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि अज्ञात दुकानदारों की ओर से प्रतिबंधित पतंग का मांझा बेचा जा रहा है। ये मांझा मानव जीवन को संकट में डाल रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आवेश अंसारी