फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered in case of cutting trees from cemetery

Haridwar News: कब्रिस्तान से पेड़ों को काटने के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case registered in case of cutting trees from cemetery
हरिद्वार। शहर से लेकर देहात तक लगातार अवैध तरीके से पेड़ों को काटने के मामले सामने आ रहे हैं। सिडकुल क्षेत्र से पेड़ों को काटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। सिडकुल के ग्राम खालाटीरा में कब्रिस्तान के अंदर से करीब 18 पेड़ काटने के मामले में ग्राम प्रधान की तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनिल सिंह पुत्र शीशपाल ग्राम पंचायत खालाटीरा के ग्राम प्रधान हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि वह गांव से बाहर गए हुए थे। जब लौटकर आए तो कब्रिस्तान से काफी संख्या में पेड़ कटे हुए मिले। कब्रिस्तान में खड़े दो पेड़ यूकेलिप्टिस, 13 सागौन के पेड़, तीन ढाक के पेड़ों को काटा गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ग्राम खालाटीरा के अमजद के कहने पर घसीटा निवासी हजाराग्रंट ने पेड़ों को काटा है। ये पेड़ ग्राम समाज के हैं। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed