{"_id":"65ecb3468f15903ff009f064","slug":"case-registered-against-bro-woman-employee-for-robbery-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-115139-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीआरओ की महिलाकर्मी से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीआरओ की महिलाकर्मी से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में तैनात महिला कर्मचारी के साथ नवंबर में ऋषिकेश में हुई लूट के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अब शहर कोतवाली घटना स्थल ऋषिकेश होने के कारण इसे वहां ट्रांसफर करेगी।
पुलिस के अनुसार भारतीय सेना के अंतर्गत बीआरओ में तैनात चंपावत निवासी नीलम जोशी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 28 नवंबर को पीपलकोटी (75 सड़क निर्माण इकाई) चमोली जाने के लिए रात में रोडवेज बस ने हरिद्वार बस अड्डे पर छोड़ा। यहां से ऋषिकेश पहुंचने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। एक शख्स मिला, उसने खुद को भारतीय सेना का ही कर्मचारी बताते हुए ऋषिकेश जाने की बात कही। एक वाहन आया और वह उसमें बैठ गया। उसने नीलम को भी बैठने के लिए कहा, मगर पहले उन्होंने मना किया। बाद में विश्वास कर वह उस वाहन में बैठ गईं।
आरोप है कि ऋषिकेश के पास पहुंचते ही वाहन में सवार खुद को कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति के साथ ही अन्य लोगों ने एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन छीन लिया। ऋषिकेश में उनके विभाग से कुछ दूरी पर गाड़ी से नीचे उतार दिया। आरोपियों ने उत्तरी हरिद्वार स्थित भूपतवाला में एटीएम से 40 हजार की रकम निकाल ली। मामले में ऋषिकेश पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल ऋषिकेश होने के चलते मुकदमे को वहीं ट्रांसफर किया जाएगा।