फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car rider identified through CCTV, arrest will be speeded up

Haridwar News: सीसीटीवी से कार सवार चिह्नित, धरपकड़ होगी तेज

Tue, 26 Dec 2023 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Car rider identified through CCTV, arrest will be speeded up
- ट्रैवल्स कारोबारी को हथियार दिखा फायरिंग की कोशिश करने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में ट्रैवल्स कारोबारी को हथियार दिखाकर फायरिंग करने की कोशिश के मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी से कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। वीवीआईपी कार्यक्रम में पुलिस व्यस्त होने के कारण बुधवार से धरपकड़ तेज करेगी। हथियार लहराते हुए आरोपी भी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
कनखल स्थित इंदु एन्क्लेव ज्ञानलोक कॉलोनी में रहने वाले राहुल शर्मा पेशे से ट्रैवल्स कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रविवार की देर रात रानीपुर मोड़ से वह अपनी पत्नी के साथ दवाई लेकर कार से लौट रहे थे। रानीपुर मोड़ से एक काले रंग की गाड़ी में कुछ लोगों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कनखल थाने से कुछ दूर गाड़ी उनकी कार से सटा दी गई। गाड़ी से निकलकर एक व्यक्ति ने उन्हें हथियार दिखाते हुए फायरिंग करने की कोशिश की थी, मगर वह गाड़ी की रफ्तार तेज कर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिससे कुछ सुराग हाथ लगे हैं। कार के मालिक को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। जल्द ही धरपकड़ की जा सकती है। थाना प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले की तह तक जाकर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed