फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Candidates shed money to become MLA

विधायक बनने के लिए प्रत्याशियों ने जमकर बहाए रूपए

Sun, 20 Feb 2022 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Candidates shed money to become MLA
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों ने जमकर रुपये खर्च किए हैं। इसमें सबसे आगे निर्दलीय प्रत्याशी व दूसरे नंबर पर रुड़की से भाजपा प्रत्याशी हैं। इसके साथ ही भाजपा के अन्य प्रत्याशियों ने भी जमकर रुपया खर्च किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भी खर्च में पीछे नहीं है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनावी खर्च आय-व्यय प्रेक्षक के पास जमा करा दिया है।
विज्ञापन

जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को संपन्न हुए मतदान से पहले प्रत्याशियों ने जमकर पैसा खर्च किया। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव प्रयास किया था। इसके लिए उन्हें काफी रुपये खर्च करने भी पड़े। प्रत्याशियों ने 11 फरवरी तक कितने रुपये का खर्च किया है। इसका ब्योरा उन्होंने चुनाव आयोग को दे दिया है। आय व्यय का रजिस्टर पूरा मिलान होने के बाद अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में निर्दलीय प्रत्याशियों में उमेश कुमार ने सबसे अधिक 32 लाख 10 हजार रुपये के करीब खर्च किया है। निर्दलियों में दूसरे नंबर पर रुड़की शहर सीट से नितिन शर्मा व प्रतिभा तीसरे स्थान पर रही। वहीं भाजपा में सबसे अधिक खर्च रुड़की शहर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रदीप बत्रा ने 32 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए हैं। भाजपा में दूसरे नंबर पर मंगलौर से दिनेश सिंह पंवार व तीसरे नंबर पर रानीपुर से विधायक आदेश चौहान रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस से मंगलौर से काजी मौहम्मद निजामुद्दीन पहले, हरिद्वार शहर सीट से सतपाल ब्रह्मचारी दूसरे व कलियर सीट से फुरकान अहमद तीसरे स्थान पर रहे। खर्च करने में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहे। भगवानपुर से आप के प्रेम सिंह पहले, कलियर सीट से प्रत्याशी शादाब आलम दूसरे व हरिद्वार शहर सीट से संजय सैनी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बहुजन समाज पार्टी से आदित्य पहले, खानपुर सीट से चुनाव लड़ रहे रविंद पनियाला दूसरे और हरिद्वार ग्रामीण से मौहम्मद युनूस खर्च करने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रत्याशी- दल- खर्चा
उमेश कुमार- निर्दलीय -32,10,168
नितिन शर्मा- निर्दलीय -7,38,112
प्रतिभा-निर्दलीय -3,13,400
काजी निजामुद्दीन -कांग्रेस -24,63,852
सतपाल ब्रह्मचारी -कांग्रेस -24,45,088
फुरकान - कांग्रेस -23,48,034
प्रदीप बत्रा -भाजपा -32,44,016
दिनेश सिंह पंवार -भाजपा -27,73,375
आदेश चौहान -भाजपा -25,19,037
प्रेम सिंह- आप -13,83,211
शादाब आलम -आप -13,82,431
संजय सैनी -आप -13,09,477
आदित्य -बसपा -16,78,149
रविंद्र सिंह -बसपा -16,66,891
मुहम्मद युनुस -बसपा -15,60, 539
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed