{"_id":"6a3299fcdc57bf295d050dae","slug":"camps-will-be-organized-to-facilitate-access-to-the-benefits-of-government-schemes-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-150270-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लगेंगे शिविर
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चल रही जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जन कल्याणकारी शिविर लगाए जाएंगे, जो 20 जून तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिविर स्थल पर नोडल और सहायक अधिकारियों की तैनाती की है, ताकि, शिविर व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जा सकें।
इनमें विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जानकारी और आवेदन भरवाए जाएंगे। उन्होंने शिविरों की समयबद्ध रिपोर्ट और फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने 18 जून को नगर निगम रुड़की, नगर पालिका मंगलौर, नगर पंचायत इमली खेड़ा, रामपुर, 19 जून को नगर पालिका लक्सर, नगर पंचायत पाडली गुर्जर, ढंडेरा, झबरेड़ा, 20 जून को नगर पालिका भगवानपुर, नगर पंचायत लंढौरा, सुल्तानपुर शिविर लगाए जाएंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 जून को विकास खंड लक्सर, 19 जून को विकास खंड खानपुर, नारसन, 20 जून को विकास खंड भगवानपुर में शिविर लगाया जाएगा।