{"_id":"60db64cc8ebc3ebf20247480","slug":"businessmen-disappointed-with-the-ban-on-chardham-yatra-haridwar-news-drn383050285","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा पर रोक से पर्यटक व्यवसायी निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा पर रोक से पर्यटक व्यवसायी निराश
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू करने के आदेश पर हाईकोर्ट के रोक लगाए जाने से पर्यटन व्यवसायी से जुड़े लोगों को झटका लगा है। कोरोनाकाल में व्यवसायी चौपट होने से परेशान व्यवसायी यात्रा शुरू होने पर उम्मीद लगाए बैठे थे। व्यवसायियों का कहना है कि प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर व्यवसायियों को राहत पहुंचानी चाहिए।
-------------------
- कुंभ में व्यापार चौपट रहा। उसके बाद कोविड कर्फ्यू से धर्मनगरी में यात्री नहीं आ रहे हैं। अब एक आस चारधाम यात्रा खुलने की जगी थी, वह भी धूमिल हो गई।
- आकाश शर्मा, विष्णु घाट
--------
- पहले ट्रेनों का संचालन बंद रहा। उसके बाद लॉकडाउन से यात्रियों की संख्या लगातार कम बनी हुई है। इससे कर्मचारियों का खर्चा भी नहीं निकल रहा है। यात्रा शुरू होनी चाहिए।
- संजय चौहान, बड़ी सब्जी मंडी
-----------
- हरिद्वार के लिए पूरे भारत में अलग नियम चलाए जा रहे हैं। जिससे धर्मनगरी का यात्री पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुका है। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
- विपुल गुप्ता, दूधाधारी चौक
---------------
- सरकार को चारधाम यात्रा खुलवाकर टूरिस्ट से जुड़े व्यवसायियों को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिए, वरना उन्हें अपने काम धंधे बंद करने पड़ेंगे। सरकार को कोई रास्ता निकाले।
- अंकित गुप्ता, उत्तरी हरिद्वार