{"_id":"56fac8af4f1c1bc354f00174","slug":"bullion-traders-ganga-aarti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने की गंगा आरती
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सराफा की दुकानें रहीं बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। केंद्र सरकार की ओर से कर लगाने और पैन नंबर की अनिवार्यता के विरोध में शहर के सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें मंगलवार को भी बंद रखी। सराफा व्यापारियों ने गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा से केंद्र सरकार के कानों तक उनकी आवाज पहुंचाने की कामना की।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार सराफ ने कहा कि व्यापारी केंद्र सरकार की ओर से लगाए टैक्स को वापस लेने और पैन नंबर की अनिवार्यता को खत्म करने को पूरे देश में आंदोलन चल रहे हैं। हरिद्वार में भी हम 29 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कई ज्ञापन भेजने के बाद भी कोई आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब देवताओं की शरण ही एकमात्र उपाय बचा है। इसीलिए आज सभी सराफा व्यापारी गंगा आरती में शामिल हुए और गंगा माता से कामना की। कहा कि एक महीने से हड़ताल होने से व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। गंगा आरती में शामिल होने वालों में राकेश मित्तल, नीरज गुप्ता सहित कई सराफा व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन