फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Building constructed after breaking seal, five named

Haridwar News: उषा टाउनशिप में सील तोड़कर बनाए भवन, पांच नामजद

Fri, 23 Oct 2026 05:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Building constructed after breaking seal, five named
कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, जेई की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में जमालपुर रोड स्थित उषा टाउनशिप कॉलोनी में सील तोड़कर अवैध निर्माण पूरा करने के आरोप में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने अलग-अलग पांच रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एचआरडीए की अवर अभियंता शिवानी ने तहरीर में कहा है कि संबंधित लोगों ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवनों का निर्माण किया और प्राधिकरण की ओर से लगाई गई सील क्षतिग्रस्त कर निर्माण कार्य पूरा कर लिया। तत्कालीन अवर अभियंता संदीप उनियाल की रिपोर्ट के आधार पर फरवरी 2026 में चार निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन

इनमें बृजेश का लगभग 20×35 फीट क्षेत्र में भूतल और प्रथम तल पर निर्माण, अनिल का 20×25 फीट क्षेत्र में भूतल का निर्माण, अभिजीत अरविंद का 20×30 फीट क्षेत्र में भूतल और प्रथम तल का निर्माण और सहदेव का 30×30 फीट क्षेत्र में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों मामलों में 18 फरवरी 2026 को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर 17 अप्रैल को सीलिंग के आदेश पारित किए गए और 23 अप्रैल को भवनों को सील कर दिया गया था। इसके बाद निगरानी के लिए कनखल पुलिस को भी पत्र भेजा गया था। वहीं, पांचवें मामले में पप्पू के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
आरोप है कि उषा टाउनशिप कॉलोनी के मुख्य गेट के आखिरी हिस्से में नूरपुर-जमालपुर रोड पर करीब 25×40 फीट क्षेत्र में भूतल का निर्माण किया जा रहा था। इस मामले में आठ अक्तूबर 2025 को नोटिस और निर्माण रोकने के आदेश जारी किए गए थे। बाद में 17 अप्रैल 2026 को सीलिंग का आदेश पारित कर 23 अप्रैल को निर्माण सील किया गया।
अवर अभियंता शिवानी के अनुसार, 13 अक्तूबर को किए गए निरीक्षण में पांचों स्थलों पर सील क्षतिग्रस्त मिली और अनधिकृत निर्माण पूरा पाया गया। इस संबंध में 22 अक्तूबर को कनखल कोतवाली में तहरीर दी गई। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

---
गोलीकांड से चर्चाओं में आई थी उषा टाउनशिप
जनवरी माह में उषा टाउनशिप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और भाजयुमो के पूर्व महामंत्री नेता अतुल चौहान पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष हुआ था। सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम उस दिन जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई थी। मामले में कई गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद लंबे समय तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। कॉलोनी अमित चौहान की ओर से विकसित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed