{"_id":"5fd1a9444bd22ce20b9729e616130b67","slug":"bsp-president-staked-claims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने ठोका अध्यक्ष पद पर दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने ठोका अध्यक्ष पद पर दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार/रुड़की। बहुजन समाज पार्टी ने पंचायत चुनावों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में पूरे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोका है। प्रत्याशी कौन रहेगा इस पर तो चर्चा नहीं की गई लेकिन अध्यक्ष का पद पर पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। पार्टी के अपने सदस्यों की संख्या 16 बताते हुए कुल 30 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।
विज्ञापन
पार्टी के शिवालिकनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई समीक्षात्मक बैठक में जीतने और हारने वाले सभी प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी के नेताओं ने जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी वहीं हारने वालों का भी हौसला बढ़ाया। बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव, जोनल कोर्डिनेटर ऋषिपाल गौतम, प्रशांत गौतम, विधायक दल के नेता सरबत करीम अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार और पंचायत चुनावों के मुख्य रणनीतिकार रहे मौहम्मद शहजाद, जिलाध्यक्ष मदनपाल आदि नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया और इसी जोश के साथ वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में बाद प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कांग्रेस सरकार की मनमानी और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के बाद भी जनता ने बसपा को भारी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा का ही बनेगा।
विज्ञापन