{"_id":"8c844aaf322a6ec6d4726b360a4d583d","slug":"brother-in-law-arrested-million-grabber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले से दस लाख हड़पने वाला जीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले से दस लाख हड़पने वाला जीजा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी में साले को आढ़त का लाइसेंस दिलवाने के नाम पर दस लाख की रकम ठग लेने के आरोपी जीजा को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित साले दिनेश निवासी सप्तसरोवर मार्ग भूपतवाला ने ज्वालापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बताया था कि वर्ष 2009 में उसके सगे जीजा कुलदीप निवासी डीएल रोड डालनवाला देहरादून ने उससे आढ़त का लाइसेंस बनवाने की बात कही थी। जीजा पर विश्वास कर उसने लाइसेंस बनवाने की एवज में दस लाख की रकम दे दी थी। आरोप था कि लेकिन जीजा ने लाइसेंस नहीं बनवाया। बल्कि उसे ही डराने धमकाने लगा ओर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विवेचनाधिकारी संजीव ममगई ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य मिले है।
विज्ञापन