फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'Brahmin Samaj is not bonded to any party'

ब्राह्मणों की 15 संस्थाएं जुटी एक मंच पर, भरी हुंकार

Sun, 26 Sep 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
'Brahmin Samaj is not bonded to any party'
सुभाषगढ़ में ब्राह्मण महासभा के महासम्मेलन को संबोधित करते वक्ता । - फोटो : HARIDWAR
अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के संयोजन में आयोजित विशाल ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि
विज्ञापन

ब्राह्मण किसी भी राजनीतिक पार्टी का बंधुआ नहीं हैं। ब्राह्मण समाज के हित की जो बात करेगा उसी का समर्थन किया जाएगा।
पथरी क्षेत्र के गांव सुभाषगढ़ में आयोजित ब्राह्मण हुंकार सम्मेलन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण जागृति संस्था, अखंड परशुराम अखाड़ा, ब्राह्मण उत्थान परिषद, उत्तराखंड ब्राह्मण सभा सहित लगभग 15 संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज की किसी सरकार या किसी पार्टी में बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे तो सरकार को भी झुकना पड़ेगा। अब सभी संगठन मिलकर गरीब ब्राह्मणों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं की सहमति से 20 अक्तूबर को प्रदेश भर में ब्राह्मण एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे।

बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम सबको संविधान के अंदर रहते हुए ही व्यवस्था से लड़ना होगा। इससे पूर्व सुभाष गढ़ में स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। अखंड परशुराम अखाड़ा के अधीर कौशिक एवं बच्चों द्वारा फरसा शस्त्र खेला गया। इस मौके पर गढ़वाल महामंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पांडे, गढ़वाल प्रभारी तरुण शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट, राकेश जोशी, बृजेश तिवारी, कार्यक्रम संरक्षक राजकुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजय पाठक, ललित पांडे, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed