{"_id":"5f32d6818ebc3e3cbf1ffe4d","slug":"born-at-midnight-worshiping-lord-krishna-opened-fast-haridwar-news-drn3528785159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को जन्मे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को जन्मे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर खोला व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर से लेकर देहात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर में पूजन के साथ आधी रात को व्रत खोला गया। आज वैष्णवों की जन्माष्टमी होगी। आश्रमों एवं मंदिरों में पूजन कार्यक्रम होगा।
मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। व्रत रखते हुए महिलाओं ने घरों में मिष्ठान तैयार किए। वही हरिद्वार के बाजारों में दुकानों पर सजावट की वेशभूषा और पूजन की सामग्री से सजाई गई। लोगों में खरीदारी को लेकर भी उत्साह रहा। महिलाओं ने श्रीकृष्ण भगवान की पूजा के लिए मुकुट, मोर पंख, माला, चंदन आदि खूब खरीदे।
दोपहर को घरों में श्रीकृष्ण की पूजा हुई। कनखल राजघाट स्थित भगवान श्रीकृष्णा के मंदिर में पूजन के साथ भक्ति के कार्यक्रम पूरे दिन होते रहे। पूजा के दौरान घरों में नवजात से लेकर 8-10 साल के बच्चों को श्रीकृष्णा की वेशभूषा में सजाकर पूजन किया। लड़कियों को राधा बनाकर घरों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन किया। घरों में या कॉलोनियों में डीजे लगाकर भक्तिपूर्ण गीतों पर बच्चों एवं महिलाओं ने नृत्य कर एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां दी। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि पूरे दिन कार्यक्रम चलने के दौरान शाम को घरों में भक्ति भरे गीतों की प्रस्तुति जारी रही। उन्होंने बताया कि आधी रात को 12.05 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जन्म के दौरान लोगों ने घरों में अंधेरा किया। पांच मिनट बाद उजाला करते हुए पूजन किया। इसके बाद व्रत खोला गया। व्रत खोलने एवं पूजन का कार्यक्रम 12.45 बजे तक चला। उज्ज्वल पंडित ने बताया कि आज बुधवार को वैष्णवों जन्माष्टमी मनाएंगे।
विज्ञापन
--------------
व्यापारियों ने मनाई जन्माष्टमी
सुभाषनगर में व्यापारियों ने जन्माष्टमी मनाई। इस दौरान कुलवंत सिंह चड्ढा, मन्मथ भाटिया, अनुराग, मोहित चौधरी, राजेश, विपिन कुमार, शिवदत्त शर्मा, संजीव चौधरी, सरदार कोमल सिंह, रामपाल रावत, संजय पाल आदि ने पूजन कर एक दूसरे को शुभकामना दी।
-----------
सुंदर झांकियां सजाकर मनाई जन्माष्टमी
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित भूमा निकेतन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पर श्रीकृष्ण के बालरूप को दर्शाने वाली सुंदर झांकियां सजाई गई। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि भक्तों द्वारा कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश, द्वारकाधीश, वासुदेव आदि अनेक नामों से पुकारे जाने वाले श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार हैं। इस दौरान भक्तों द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में माखन मिश्री का प्रसाद वितरित कर जगत कल्याण की कामना की गई। इस अवसर भूमा निकेतन के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, भूमानंद नर्सिंग कालेज की प्रिंसीपल एंगियार कन्नी, आन्नद वल्लभ पांडे, आचार्य गौरव, विदित शर्मा, आचार्य सुनील, आचार्य अनिल, आचार्य गौरव वशिष्ठ, देवराज तोमर आदि मौजूद रहे।