फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Body of missing woman found hanging from a tree in a mango orchard

Haridwar News: लापता महिला का आम के बाग में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 26 May 2026 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found hanging from a tree in a mango orchard
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव मंगलवार को आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। सामने आया कि परिवार में कहासुनी के बाद वह घर से चली गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को प्रमोद कुमार ने सूचना दी कि प्रतीक अस्पताल के पीछे स्थित आम के बाग में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आम के पेड़ पर चुन्नी के सहारे फंदे से लटके शव को नीचे उतरवाया। महिला की शिनाख्त निर्देश (35) पत्नी रवि चौहान निवासी ग्राम जियापोता, कनखल के रूप में हुई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि निर्देश सोमवार सुबह घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी कनखल कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। परिवार में कहासुनी के बाद वह घर से निकली थी। मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed