फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Blood Component Separation Unit ready

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार

Mon, 09 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 09 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक स्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार है। अब केवल लाइसेंस का इंतजार है। इससे पहले सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी में ही सेपरेशन यूनिट चालू कर दी जाएगी। इससे जरूरतमंदों को हरिद्वार में ही ब्लड के जरूरी तत्व मिल सकेंगे।

हरिद्वार जनपद में डेंगू, मलेरिया, आग से जलने आदि के पीड़ितों के मामले भारी संख्या में आते हैं। इन पीड़ितों को ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई पीड़ितों को सहयोगी तत्व चढ़ाने की जरूरत होती है। जनपद में किसी ब्लडबैंक में ब्लड से तत्व निकालने की सुविधा नहीं होने से दिक्कतें आती थी। अब हरिद्वार ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार हो चुकी है। सेपरेशन यूनिट से ब्लड से चार अलग-अलग तत्व निकालने का काम किया जा सकेगा। यूनिट के लिए पर्याप्त स्टाफ, प्रशिक्षण आदि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लाइसेंस के लिए दिल्ली से एनएचएम की टीम निरीक्षण कर चुकी है। अब केवल  लाइसेंस जारी होने का इंतजार है। वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट संचालन के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लाइसेंस इस सप्ताह के अंदर जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


क्या है कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट
ब्लड में 4 कंपोनेंट होते हैं। इनमें रेड ब्लड सेल (आरबीसी), प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट शामिल हैं। सेपरेशन  यूनिट में ब्लड को घुमाया (मथा) जाता है। इससे ब्लड परत दर परत (लेयर बाई  लेयर) हो जाता है और आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायोप्रेसीपिटेट  अलग-अलग हो जाते हैं। जरूरत के मुताबिक इनको निकाल लिया जाता है। निकले गए रक्त के प्रत्येक तत्व की अलग-अलग जीवन अवधि होती है। एक यूनिट 3 से 4 लोगों की जरूरत पूरी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाने की प्रक्रिया जटिल है। सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनएचएम सेंट्रल से लाइसेंस शीघ्र जारी होने की उम्मीद है। यूनिट चलाने के लिए स्टाफ पूरी तरह से तैयार है। यूनिट चालू होते ही मरीजों को जरूरी तत्व मिलने शुरू हो जाएंगे। इससे मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
डा. बीएस जंगपांगी, सीएमओ, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed