फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Blessings taken from Mother Ganga by worshiping on Harki Paidi

हरकी पैड़ी पर पूजन कर मां गंगा से लिया आशीर्वाद

Fri, 17 Dec 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Blessings taken from Mother Ganga by worshiping on Harki Paidi
हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक साथ में पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा की हरिद्वार से शुरू होने वाली विजय संकल्प यात्रा के प्रचार रथों का शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर पूजन करके रवाना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरकी पैड़ी पर गंगा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। शनिवार से गढ़वाल मंडल की यात्रा हरिद्वार से शुरू होगी, जबकि रविवार से बागेश्वर से कुमाऊं की यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मदन कौशिक ने कहा कि यात्रा रथों को आज शनिवार को दोपहर में पंतद्वीप पार्क से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। यात्रा में जेपी नड्डा का स्वागत और रोड शो किया जाएगा। हरकी पैड़ी पर पूजन में यात्रा संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, यात्रा गढ़वाल प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश कुमार सैनी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगी यात्रा
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगी। शुक्रवार को यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। पंतद्वीप पार्किंग का निरीक्षण भी किया गया। डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पंतदीप मैदान से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed