फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJPis distributed ration, people threw on the road

भाजपाइयों ने बांटी राशन, लोगों ने सड़क पर फेंकी

Sun, 03 May 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJPis distributed ration, people threw on the road
ज्वालापुर स्थित अंबेडनगर में भाजपा द्वारा दिया गया राशन को लोगों द्वारा सड़क पर फेंका गया राशन। - फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर के मोहल्ला भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बांटी गई राशन में कीड़े होने और मरा चूहा मिलने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने राशन के थैले सड़क पर फेंक दिए। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओें ने लोगों पर पूर्व पार्षद के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को पार्षद नेपाल सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राशन बांटने के लिए आंबेडकरनगर पहुंचे थे। कई लोगों को राशन के बैग बांटे गए। बताया जाता है राशन लेने वाले लोगों ने कीड़े होने और मरा चूहा निकलने की बात कहकर सारे बैग सड़क पर फेंक दिए और भाजपाइयों को खरीखोटी सुनाई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पूर्व पार्षद निशा पुंडीर और भाजपा नेता संजय कुमार आदि भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और हाथापाई तक जा पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस और भाजपा के कई और लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद नेपाल सिंह आदि कार्यकर्ता ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे। पार्षद नेपाल सिंह की ओर से नवीन और विशाल कुमार पुत्र दिनेश कुमार व जोनी पुत्र राम सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा नेता नरेश शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कुछ नेता लोगों को जान बूझकर भड़काकर विवाद करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed