{"_id":"6187e9446a53bc6d376afef9","slug":"bjp-will-go-door-to-door-before-assembly-elections-haridwar-news-drn395434963","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर जाएंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव से पहले घर-घर जाएंगे भाजपाई
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रानीपुर विधायक आदेश चौहान ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। विकास के दम पर भाजपा फिर से प्रदेश की सत्ता में आएगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास के बारे में घर-घर जाकर जानकारियां देंगे।
लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रानीपुर विधानसभा के तीनों मंडलों की अलग अलग सत्र में 10 नवंबर से शुरू होने वाले घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा और मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक, प्रभारी, मंडल के पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुंचने की कार्य योजना बताई गई।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ओर से घर-घर जाकर भाजपा के चुनाव चिन्ह का स्टीकर व घर पर पार्टी ध्वज लगाएंगे। इसके साथ ही पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। जिससे पार्टी फिर से सत्ता में आकर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बना सकें। इस मौके पर संदीप गोयल, अभिनंदन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा, चौक बाजार मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, जिला कार्यालय लव शर्मा, मीडिया प्रभारी अतुल कुमार वशिष्ठ, सह संयोजक मोहित वर्मा, मंडल महामंत्री चमन चौहान, तरुण कुमार, राधेश्याम पाल, आलोक चौहान, प्रिंस लोहाट आदि मौजूद रहे।