फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP reviews the voting for the election

भाजपा ने की चुनाव के लिए हुए मतदान की समीक्षा

Sat, 19 Feb 2022 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP reviews the voting for the election
भाजपा की ओर से विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया है। जिससे भाजपा जनपद में सबसे अधिक सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

शनिवार को लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की समीक्षा की गई। डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजकों व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। उन्होंने कहा कि फीड बैक के आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं की ओर से सराहा गया जो कि भाजपा की जीत का बहुत बड़ा कारण होगा। बैठक में जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी, संदीप गोयल, अमन त्यागी, अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, लव शर्मा, मनोज पंवार, तेलू राम प्रधान, प्रदीप पाल, निपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed