{"_id":"61213dbc8ebc3e79ae06da3b","slug":"bjp-politics-heavy-on-religious-beliefs-and-corona-afaq-haridwar-news-drn3881205151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आस्थाओं व कोरोना पर भारी भाजपा राजनीति: आफाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आस्थाओं व कोरोना पर भारी भाजपा राजनीति: आफाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर का खौफ दिखाकर हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव कराने से भाग रही है। आस्था से जुड़े कार्यक्रमों को सीमित कराया जा रहा है। लेकिन भाजपा के राजनीति कार्यक्रमों में खूब भीड़ जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कराने की बजाय सरकार अध्यादेश लाई तो आंदोलन किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में राव आफाक अली ने कहा कि संवैधानिक रूप से पंचायत का निर्वाचित जनप्रतिधि ही दूसरे निर्वाचित जनप्रतिनिधि को ही चार्ज सौंपता है। लेकिन भाजपा सरकार ने कोरोना का भय दिखाकर चुनाव कराने के बजाए पंचायतों में प्रशासक बैठा दिए हैं।
विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल समझे जाने वाले पंचायत चुनाव में बुरी हार की आशंका से परेशान भाजपा सरकार चुनाव कराने के बजाए चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है। जिसका खामियाजा भाजपा को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्थाओं व लाखों व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर भाजपा सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर का भय दिखाकर चारधाम यात्रा के बाद कांवड़ यात्रा को भी रद्द किया। ताजिएदारी पर भी सरकार ने प्रतिबंध लगाया, लेकिन कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बावजूद भाजपा की राजनीतिक यात्राएं और अन्य कार्यक्रम बदस्तूर जारी हैं। जिनमें कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन कर भीड़ एकत्र हो रही है। सरकार स्वयं ही कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग की।