फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP launched cleanliness drive

राजनैतिक दलों ने बापू और शास्त्री जी को किया याद

Sat, 02 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
BJP launched cleanliness drive
राजनीतिक दलों ने भी राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। विधायक आदेश चौहान ने जयंती पर शिव मंदिर प्रांगण और रामलीला मैदान बहादराबाद में ग्रामीणों के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, बहुउदेशीय सेवा सहकारी समिति चेयरमैन अनिल चौहान, नीरज प्रधान, सोभित चौहान, एडवोकेट अमित चौहान, सागर मित्तल, संजय प्रधान, आदेश धीमान ओमपाल वाल्मीकि, ईश्वर सिंह अमरीश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस की सह प्रदेश प्रभारी दीपिका पांडे ने गाजीवाली नंद निकेतन जूनियर हाईस्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने कहा कि हमें बापू और शास्त्री के विचारों का पालन करना होगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष तेग सिंह, तेलूराम, यूसुफ, नंदराम, टीकाराम, मायादत्त डबराल, विजेंद्र सैनी, मोहन दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अनिल सती, यशपाल सिंह चौहान, पुलकित गोयल, तनुज शर्मा, मयंक गुप्ता, नरेंद्र कोरी, भरत कुमार, एहतेशाम जैदी, हर्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अली के शारदा नगर ज्वालापुर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री को याद किया गया।
कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बुग्गावाला न्याय पंचायत क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों, शिक्षकों एवं समाजसेवा में अग्रणी डॉ. सुभाष, रवि कुमार, ओमप्रकाश सैनी, सत्य पाल सिंह, सहती प्रसाद, इंद्रपाल, मोल्हड सिंह, सुंदर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed