Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP is working as the world's largest political party

Haridwar News: विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही भाजपा

Mon, 07 Apr 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP is working as the world's largest political party
हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान कार्यालय को सजाया गया और मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यालय पर झंडा फहराकर कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है। विश्व के सबसे बड़े राजनेता के रूप में भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होकर भारत को विश्व गुरु बनाने व विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री भी बन सकता है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, आशु चौधरी, लव शर्मा, सुनील सैनी, नितिन शुक्ला, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, रजनी वर्मा, नितिन चौहान, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed