फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP came out against Punjab government

भाजपाइयों ने फूंका पंजाब की चन्नी सरकार का पुतला

Thu, 06 Jan 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
BJP came out against Punjab government
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल ने चंद्राचार्य चौक पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर थे। उनकी सुरक्षा में चूक हुई और प्रदर्शनकारियों के हाईवे रोकने पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं देश का होता है। जो प्रधानमंत्री पंजाब के विकास के लिए कई सौ करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे थे, उन्हीं का जीवन को खतरे में डालने का षड्यंत्र रचा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने नैतिकता और मर्यादाओं को तार-तार किया। संसदीय परंपराओं का भी अपमान किया। नैतिकता के आधार पर चन्नी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

पुतला दहन में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, लव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विधानसभा प्रभारी नरेश धीमान, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, सिद्धार्थ कौशिक, अनिल पुरी, पार्षद लोकेश पाल, गुलफाम पीर, संगीता गिरी, विष्णु अरोड़ा, विक्की शर्मा, डॉ विशाल गर्ग, सरिता सिंह, नवीन झा, इंद्रपाल सिंह, गुलशन कक्कड़, आशुतोष शर्मा, मृदुला शास्त्री, प्रदीप मेहता, कृष्णा, रचना, सुमन, दीपक भाटिया, दिव्या अवस्थी और महेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव मूर्ति मायापुर क्षेत्र में युवा
भाजपा नेता भोला शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला फूंका। पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भोला शर्मा ने पंजाब सरकार की बर्खास्त की मांग की। पंजाब सरकार पर जान बूझकर पीएम की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। पुतला दहन में प्रदीप त्यागी, परमिंदर, सतीश सेन्थवाल, अनमोल वर्मा, मोहित राजपूत, अनूप, सचिन, गजेंद्र प्रजापति, बाबू, किशन, शिवम आदि मौजूद रहे।
पंजाब के सीएम को ठहराया जिम्मेदार
पथरी। हरिद्वार-लक्सर मार्ग स्थित कटारपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक और लापरवाही को लेकर वहां के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस घटना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। पुतला फूंकने वालों में भाजपा नेता विकास कुमार, विवेक चौहान, विनीत प्रताप चौहान, चंदकिरण सिंह, जितेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे है। संवाद

प्रधानमंत्री के काफिले को रोकना निंदनीय
हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि चुनाव में हार को देखकर पंजाब सरकार घबरा गई है। रैली करने पंजाब जा रहे पीएम मोदी के काफिले को सोची समझे तरीके से रोका गया। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed