फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bike and scooty theft, case registered

बाइक और स्कूटी चोरी, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Sep 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी के मुताबिक नंदन सिंह अधिकारी निवासी अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने रेल पुलिस चौकी ने शिकायत देकर बताया कि सात सितंबर को तीन बजे उसकी बाइक बैंक के पास से चोरी हो गई। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद रानीपुर पुलिस ने शराब की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bike and scooty theft, case registered

विस्तार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से बाइक और स्कूटी चोरी हो गई। ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी के मुताबिक नंदन सिंह अधिकारी निवासी अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने रेल पुलिस चौकी ने शिकायत देकर बताया कि सात सितंबर को तीन बजे उसकी बाइक बैंक के पास से चोरी हो गई। वहीं अक्षय कुमार निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की ने बताया कि स्कूटी कटहरा बाजार से चोरी हो गई। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

ट्रेन में सवार यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह के मुताबिक मोहित कुमार निवासी सूरजपुर पंचकूला ने शिकायत देकर बताया कि वह चार सितंबर को हरिद्वार से गाड़ी संख्या 14609 से चंडीगढ़ वापस जा रहा था। प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन

रानीपुर पुलिस ने शराब की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल रानीपुर रमेश तनवर के मुताबिक शुक्रवार की रात को पुलिस ने प्रमोद निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रानीपुर को 44 पव्वे देसी शराब और आकाश निवासी ग्राम गढ़ थाना रानीपुर को भी 44 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed