फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhim Army members burnt effigy of Chief Minister

भीम आर्मी के सदस्यों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army members burnt effigy of Chief Minister
हाथरस कांड की घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यक - फोटो : HARIDWAR
हाथरस की बिटिया के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद प्रदेश सरकार के रवैये के खिलाफ लोगों को गुस्सा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी कई सड़कों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार आरोपियों को बचाने के लिए षड्यंत्र रच रही है। पीड़ित परिवार को लोगों के सामने नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता जटवाडा पुल के पास एकत्र हुए और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आर्मी के जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल ने कहा कि पीड़िता के साथ जो कुछ हुआ है उसे भीम आर्मी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। बयान बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मौके पर सागर, संजय कुमार, विनोद, अमित कुमार, शेखर, आकाश चंचल, आशीष राजन, सोनू, शुभम, अरुण, सौरभ, अनिल, अनिल कांगड़ा, अक्षय, सुभाष, रोहित आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
लालढांग। क्षेत्र के डालूपुरी गांव में हाथरस की पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर राजपाल सिंह, मोहन सिंह, आकाश कांत, मनोज कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन सिंह, इंद्रराज सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध रोकने को बने कठोर कानून
हरिद्वार। सीटू के पदाधिकारियों ने हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सीटू कार्यालय पर आहूत बैठक में जिलाध्यक्ष पीडी बलूनी ने कहा कि देश में हाथरस जैसी अनेकों घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक कठोर कानून नहीं बना है। यदि देश में कठोर कानून बना होता तो कोई भी व्यक्ति जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार नतीजे के बारे सोचता। किसान सभा के संयोजक आरसी धीमान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मनमानी करने पर उतारू है। इस मौके पर एमपी जखमोला, इमरत सिंह, लालदीन वीरेंद्र सिंह, आरपी जखमोला, सत कुमार, अशोक चौधरी, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, राजीव गर्ग, आरके बडोनी, कदम सिंह, विनोद कुमार, सोनू कुमार, कमल, देवेंद्र, रोबिन, अमरीश, गौरव धीमान, कयूम खान, अरुण कुमार, डीपी रतूडी, उदयवीर सिंह, राजकुमार, विनोद कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed