{"_id":"62a60027ea0ac820fa7a4d9e","slug":"beware-thugs-have-also-built-a-haunt-around-the-banks-haridwar-news-drn4143656197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! कहीं बैंकों में टप्पेबाजी के न हो जाएं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! कहीं बैंकों में टप्पेबाजी के न हो जाएं शिकार
विज्ञापन
यदि आप बैंक में लेनदेन को लेकर जा रहे हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत हैं। क्याेंकि अब ठगों ने बैंक और उसके आसपास के स्थानों को भी अपने ठिकाने बना लिए हैं। कोई अनजान व्यक्ति मिले और आपसे पैसे जमा करने या अपने पैसे दूसरे किसी के खाते में डलवाने जैसी बात कहे तो उससे दूरी ही बना लें। हाल ही में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें बैंकों के आसपास ही ठगी करने के मामले सामने आए हैं।
कुछ सालों के अंदर ठगी और टप्पेबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले नए-नए तरीके ईजाद कर लोगों को ठग रहे हैं। इसी तरह अब टप्पेबाजी की घटनाएं भी काफी तेजी से बढ़ रही है। कभी सोने-चांदी को चमकाने के नाम पर तो कभी किसी बहाने से। लेकिन, अब बैंकों के आसपास या बाहर भी टप्पेबाज सक्रिय हो गए हैं। कम उम्र के नौजवान और बुजुुर्गों को अपना निशाना बनाते हुए टप्पेबाजी कर रहे हैं।
बुजुर्ग और कम उम्र के युवा जल्दी से कुछ समझ नहीं पाते और वह टप्पेबाजों के जाल में फंस जाते हैं। जिसका फायदा उठाकर टप्पेबाज उनकी रकम लेकर उड़ जाते हैं।
विज्ञापन
केस-1
पिछले दिनों ज्वालापुर निवासी एक युवक बैंक में पैसे जमा करने पहुंचा। फार्म भरने के दौरान टप्पेबाजों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। बाहर ले जाकर उससे 18 हजार रुपये की रकम लेकर उड़ गए।
केस-2
कुछ महीने पहले पथरी क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग भी बैंक जाते समय टप्पेबाजों के चुंगल में फंसकर पांच हजार रुपये की रकम गवा बैठे थे।
साइबर सेल लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। ऑनलाइन ठगी और टप्पेबाजी से बचने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लोगों को जागरूक करने वाली जानकारी दी जा रही है। यदि कोई ठगी का प्रयास करता है तो उसकी शिकायत साइबर सेल में तत्काल दर्ज कराएं।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार