फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Belkarmi and student missing, got it into car

भेलकर्मी और छात्रा लापता, चीला में मिली कार

Sun, 20 Nov 2016 11:48 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 20 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

भेल का एक कर्मचारी और हरिद्वार में रहकर रुड़की से एएनएम का कोर्स कर रही धामपुर बिजनौर की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। भेलकर्मी की कार व मोबाइल सहित छात्रा का सामान चीला में नहर किनारे बरामद हुआ है। छात्रा की गुमशुदगी कनखल थाने और भेलकर्मी की गुमशुदगी परिजनों की ओर से रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

धामपुर, बिजनौर यूपी के एक गांव निवासी युवती रुड़की के एक प्राइवेट मेडिकल इंस्टीट्यूट से एएनएम का कोर्स कर रही है। उसने कनखल की विष्णु गार्डन कालोनी में पेइंग गेस्ट के तौर पर कमरा लिया हुआ है। शुक्रवार को छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर परिजन धामपुर से हरिद्वार पहुंचे और कनखल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं भेल सेक्टर तीन निवासी राहुल भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों की ओर से रानीपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस बीच राहुल की स्विफ्ट डिजायर कार हरिद्वार से 15 किलोमीटर दूर पौड़ी जिले के चीला क्षेत्र में नहर किनारे बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी महेश्वर पुर्वाल के मुताबिक कार से राहुल का मोबाइल, भेल का आई कार्ड सहित लड़की की जूतियां बरामद हुई हैं। हालांकि उन्हें कार से उतरने के बाद किसी ने नहीं देखा है। नहर किनारे सामान मिलने हर पहलु से जांच करते हुए दोनों की तलाश की जा रही है। कनखल थाना प्रभारी जवाहर लाल और रानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने छात्रा और भेलकर्मी की गुमशुदगी दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed