{"_id":"61daf92a3f7d830d976e8af2","slug":"be-an-employer-instead-of-looking-for-a-job-haridwar-news-drn401205247","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी ढूंढने की बजाए, दूसरों को रोजगार देने वाले बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी ढूंढने की बजाए, दूसरों को रोजगार देने वाले बनें
विज्ञापन
कोर कॉलेज में आयोजित सेमिनार संबोधित करते हुए ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्ट अप और उद्यमिता विषय पर उत्तराखंड साइंस एजुकेशन व रिसर्च सेंटर की ओर से एक दिवसीय सेमिनार कराई गई। इसमें राज्य के विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए।
आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर रजत अग्रवाल ने स्टार्टअप और उद्यमिता का महत्व बताते हुए कहा कि आज देश में विद्यार्थियों को चाहिए की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी लेने वालों के बदले देने वाले बनें। स्टार्टअप उत्तराखंड के सिद्धार्थ शुक्ला ने सरकार की ओर से संचालित योजना की जानकारियों के बारे में बताया। टीबीआई देहरादून के सीईओ विशाल जेसी ने ‘इनोवेशन कैसे करें’ विषय पर व्याख्यान दिया। कोर कॉलेज के छात्र रहे और काठकुणी के संस्थापक एचसी डाली ने भी अपने विचार साझा किए।
यूटर के वाइस चांसलर प्रोफेसर एसपी गुप्ता ने कहा कि आज का विषय बहुत ही तर्कयुक्त है। देश के युवाओं को सरकार और संस्था की ओर से दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर बीडी पटेल, डॉ. अनीता रावत, डायरेक्टर प्रोफेसर बीएम सिंह, डॉ. मोहित गुप्ता, अमित कुमार, डॉ. डीवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।