{"_id":"582c99db4f1c1b57368ffa91","slug":"bangladesh-officials-be-administrative-procedure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के अफसरों ने जानी प्रशासनिक कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश के अफसरों ने जानी प्रशासनिक कार्यप्रणाली
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बंाग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को हरिद्वार का दौरा किया। बांग्लादेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के 40 सदस्यीय दल ने यहां प्रशासनिक कार्य प्रणाली को जाना तथा इसके बारे में जानकारी जुटाई।
रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासन की ओर से इन अधिकारियों का स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट और अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली के बारे में तथा एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने उन्हें राजस्व प्रशासन के कामकाज के बारे में बताया।
जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने कहा कि बांग्लादेश और भारत की कार्यप्रणाली लगभग समान है। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कुछ व्यवहारिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयम तथा विनम्रता से बड़ी से बड़ी समस्या हल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव के आदान-प्रदान से सभी अधिकारियों को आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायता मिलेगी तथा उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने भारत में चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनिधि की ओर से जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के कोर्स कॉर्डिनेटर डा. एमके भंडारी, ज्वांइट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, एसडीएम मनीष सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा भी उपस्थित थीं।