Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ban on Connecting Household Lines to New Sewer Systems; Violators Will Face Action

Haridwar News: नई सीवर लाइनों में घरेलू कनेक्शन जोड़ने पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 26 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Ban on Connecting Household Lines to New Sewer Systems; Violators Will Face Action
- उत्तराखंड पेयजल निगम की निर्माण व अनुरक्षण इकाई कर रहा है नई लाइनों का परीक्षण
विज्ञापन

- परियोजना प्रबंधन का कहना है मनमाने तरीके से सीवर जोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई
- केएफडब्ल्यू वित्त पोषित परियोजना के तहत बिछाई जा रही सीवर लाइनों के परीक्षण और कमीशनिंग के दौरान विभाग ने जारी की चेतावनी
-आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत भी हो सकती है कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। केएफडब्ल्यू वित्त पोषित जलोत्सारण परियोजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में बिछाई जा रही नई सीवर लाइनों में घरेलू कनेक्शन जोड़ने पर पेयजल निगम की निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) ने सख्त रोक लगा दी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि परीक्षण और कमीशनिंग की प्रक्रिया पूरी होने से पहले नई सीवर लाइनों में सीवेज डालने वाले भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल के अनुसार, कुछ भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान संचालकों ने अपने घरेलू सीवर कनेक्शन नई और अभी पूरी तरह संचालित नहीं हुई लाइनों से मनमाने तरीके से जोड़ दिए हैं। जबकि विभाग की ओर से ऐसा करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन चालू होने से पहले उसमें सीवेज डालने से नए नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं भी अनधिकृत तरीके से सीवर कनेक्शन जोड़ने या सीवेज डालने का मामला सामने आता है तो संबंधित भवन स्वामी अथवा प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे लाइन के विधिवत संचालन और विभागीय अनुमति मिलने तक नए नेटवर्क से अपने घरेलू कनेक्शन न जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
एक साल से चल रहा काम, अब तक तय नहीं हुई समय सीमा
जलोत्सारण योजना के तहत हरिद्वार के विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन बिछाने का काम पिछले एक साल से चल रहा है, लेकिन परियोजना को पूरा करने के लिए अब तक कोई स्पष्ट समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लगातार अधिकारियों और परियोजना प्रबंधन को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं, इसके बावजूद कई इलाकों में काम अधूरा पड़ा है।

स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जबकि कुछ जगह सीवर लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण करा दिया गया है। वहीं, कई वार्डों में लाइन बिछाने और चैंबर निर्माण का काम अब भी आधा-अधूरा है। निर्माण कार्य में देरी और समय सीमा तय नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधूरे निर्माण के बीच खुद ही जोड़ रहे कनेक्शन
सीवर लाइन बिछाने और चैंबर बनाने के बाद कुछ लोग स्वयं ही अपने घरेलू कनेक्शन नई लाइनों से जोड़ रहे हैं। इसका असर अब सीवर नेटवर्क के परीक्षण के दौरान सामने आने लगा है। विभाग के सामने एक ओर नई लाइनों को सुरक्षित रखते हुए उनकी टेस्टिंग और कमीशनिंग पूरी करने की चुनौती है, तो दूसरी ओर अधूरे निर्माण और अनधिकृत कनेक्शन पर रोक लगाने की समस्या भी बनी हुई है।


परियोजना की समय सीमा निर्धारित नहीं होने और काम में हो रही देरी का खामियाजा अब कार्यदायी संस्था को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब सीवर लाइन बिछाने का काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है तो नागरिकों को घरेलू कनेक्शन देने और पूरे नेटवर्क को सुचारु रूप से चालू करने की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed