फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Baba Saheb's thoughts can become the key to success

Haridwar News: बाबा साहेब के विचार बन सकते हैं सफलता का मूल मंत्र

Mon, 13 Apr 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's thoughts can become the key to success
- एसएमजेएन महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
विज्ञापन

हरिद्वार। एसएमजेएन महाविद्यालय में आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. आंबेडकर के जीवन और कार्य विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल भारत के संविधान की रचना की, बल्कि, आधुनिक भारत के सामाजिक और वैचारिक ढांचे की नींव भी रखी। उनके विचार सभी विद्यार्थियों के लिए सफलता का मूल मंत्र बन सकते हैं। खुशी, मानसी, भावेश, संस्कृति, रिया,, दिव्यांशु, अनिष्का, कशिश शुक्ला आदि छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए। गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को मेडल से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. नलिनी जैन, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. पल्लवी, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed