फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BA student died in mysterious circumstances

बीए के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:25 PM IST
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत में शिक्षा ग्रहण कर रहे चंडीगढ़ निवासी एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ के हैलो माजरा थाना सेक्टर-31 का छात्र कुंदन झा थाना कनखल क्षेत्र में मानव आश्रम में रहकर संस्कृत की दीक्षा प्राप्त कर रहा था। वह उदासीन संस्कृत महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह छात्र की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उसको उल्टी होने लगी। छात्र को कनखल स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर को उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि छात्र की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते हुए शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र के परिजनों को सूचना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed