{"_id":"59021ed44f1c1bb365c0f44c","slug":"audit-s-mess-in-education-department-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में अब ऑडिट का गड़बड़झाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में अब ऑडिट का गड़बड़झाला
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादराबाद बीआरपी (ब्लॉक रिसॉर्स पर्सन) दफ्तर में ऑडिट का गड़बड़झाला सामने आया है। बुधवार को बीआरपी की गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने उनके दफ्तर में बैठकर स्कूलों का ऑडिट कर डाला। क्लीन चिट देने के नाम पर वसूली की बात भी सामने आई। बीआरपी सहित सभी अफसर इससे अंजान बने हुए हैं।
प्रदेश में नए बीआरपी और सीआरपी की नियुक्तियां की जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारी अपने पुराने बीआरसी- सीआरसी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को बहादराबाद ब्लॉक में प्राइमरी स्कूलों के ऑडिट के नाम पर बड़ा खेल हो गया। बीआरपी दफ्तर बौंग्ला में बुधवार को स्कूलों का ऑडिट हुआ। बताया गया है कि ऑडिट के दौरान अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और यूनिफार्म वितरण को लेकर हिसाब- किताब करते हुए वसूली भी की गई। जब ऑडिट हो रहा था तब बीआरपी अपने दफ्तर में थे ही नहीं। ऑडिट के बारे में उन्हें जानकारी भी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि विभाग के कुछ कर्मचारियों और शिक्षकों ने मिलकर ही ऑडिट का पूरा खेल खेला है।
बड़ा सवाल यह है कि बीआरपी की गैर मौजूदगी में उनके दफ्तर में बैठकर ऑडिट करने वाले लोग, ऑडिट के नाम पर खेल खेलने वालों और ब्लॉक के कुछ अधिकारियों की सब कुछ जानते हुए भी खामोशी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले को लेकर जब विभागीय अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो डीईओ बेसिक का मोबाइल बंद आया। जबकि बीईओ और डिप्टी बीईओ बहादराबाद ने कॉल रिसीव ही नहीं की।
विज्ञापन
डिप्टी बीईओ से मिला पर्वतीय शिक्षक संगठन
ऑडिट के नाम पर खेल और वसूली के मामले में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने डिप्टी बीईओ सुमन अग्रवाल से मुलाकात कर आपत्ति जताई। डिप्टी बीईओ ने मामले से अनभिज्ञता जताई। सरंक्षक घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष अजय चौहान, मीडिया प्रभारी रवि गोस्वामी के साथ डिप्टी बीईओ से मिले संगठन के जिलाध्यक्ष डा. शिवा अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही शिक्षा मंत्री से मिलकर साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। नियमों का खेल बनाकर विभाग दफ्तर में वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
बुधवार को मैं किसी काम से दफ्तर से बाहर था। पता नहीं किन लोगों ने दफ्तर में स्कूलों का ऑडिट किया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है।- प्रदीप बिष्ट, बीआरपी बहादराबाद।