फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempted murder of daughter

बहू की हत्या का प्रयास

Mon, 23 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धनौरी
अमर उजाला ब्यूरो धनौरी Updated Mon, 23 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दूध में जहर देकर पुत्रवधू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दौलतपुर गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने सास की दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के साथ ही उसके  मुंह पर कालिख भी पोत दी।  बहादराबाद पुलिस ने बमुश्किल सास को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।  देर शाम विवाहिता के पिता की ओर से सास, देवर और पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यूपी के गांव ससेरू अलीगढ़ के रहने वाले रामवीर भारती की बेटी रजनी की शादी तीन वर्ष पहले दौलतपुर गांव के सैन्यकर्मी सोनू गिरि से हुई थी। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि  रविवार सुबह सास माया देवी एवं देवर तरुण ने दूध में जहर मिलकार रजनी को जबरन पिलाना चाहा, लेकिन वह भागकर बाहर आकर चिल्लाने लगी। जिस पर सास और देवर उसे खींचकर अंदर ले गए। इसी बीच गांव में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर वहां पहुंचे। 
विज्ञापन

      
अचेतावस्था में मिली रजनी को रुडकी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी यहां पहुंच गए। इधर, सोमवार सुबह मां बेटे के खिलाफ पूरा गांव एकत्रित हो गया। गुस्साई महिलाओं ने घर पर धावा बोलकर सास माया देवी की  पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। सूचना मिलने पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने बमुश्किल उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। थानाध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सास व देवर तरुण गिरि पर हत्या की कोशिश के आरोप में कार्रवाई की जा रही है, जबकि पति के खिलाफ दहेज की धाराओं में कार्रवाई होगी। बताया गया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश की गई थी। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया कि डॉक्टर से इस संबंध में रिपोर्ट ली जा रही है। सास को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देवर की तलाश कर रहे है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल डालने का भी किया नाटक      
महिलाओं का गुस्सा भड़कने के बाद सास ने भी खुद पर तेल डालकर जिंदा जला देने का नाटक किया लेकिन काम नहीं आया। महिलाओं ने हाथ से मिट्टी के तेल की कैन छीनकर फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed