फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempt to steal in PNB branch, case registered

Haridwar News: पीएनबी की शाखा में चोरी का प्रयास, केस दर्ज

Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal in PNB branch, case registered
I
विज्ञापन

II- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
I
I
I
Iपंजाब नेशनल बैंक की रोशनाबाद विकास भवन स्थित शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक शाखा विकास भवन के प्रबंधक अंकुर श्रीवास्तव ने शिकायत देकर बताया कि दो दिसंबर को बैंक को बंद कर घर चले गए थे। तीन दिसंबर को अवकाश होने के चलते चार दिसंबर को कर्मचारियों ने सुबह बैंक खोला। तब उन्हें जानकारी दी गई कि बैंक में चोरी का प्रयास किया गया है। आनन-फानन में बैंक पहुंचे। तब सामने आया कि शाखा प्रबंधक के केबिन में लगे विंडो एसी को हटाकर चोर अंदर घुसा।
विज्ञापन

I
Iइसके बाद सीसीटीवी के नेटवर्किंग के तारों को काटकर कैश स्ट्रांग रूम के गेट के ताले को काटा। तिजोरी के लॉक को खोलने का प्रयास किया। साथ ही एक अलमारी के ताले को भी खोलने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी न मिलने पर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed