Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempt to capture property of religious trust by making fake will

Haridwar News: फर्जी वसीयत बनाकर धार्मिक ट्रस्ट की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश

Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attempt to capture property of religious trust by making fake will
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित सतगुरु ओमदास ट्रस्ट की संपत्ति को फर्जी वसीयत बनाकर हड़पने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सतगुरु ओमदास ट्रस्ट आश्रम कनखल के सचिव व प्रबंधक महंत अनुजदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ट्रस्ट वर्ष 1999 में महंत बीरमदास ने पंजीकृत कराया था, जिसमें धार्मिक स्थल और मंदिर शामिल हैं। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष अनंत मुनि और वर्तमान में महामंडलेश्वर मोहनदास महाराज ट्रस्ट का संचालन कर रहे हैं। कृष्ण मुनि ने खुद को बीरमदास का शिष्य बताते हुए ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से फर्जी वसीयत तैयार की। हैरानी की बात यह है कि जिन दस्तावेजों में 2003 की तिथि अंकित है, उनमें राज्य का नाम उत्तराखंड दर्शाया गया है, जबकि उस समय राज्य का नाम उत्तरांचल था। आरोप है कि कृष्ण मुनि ने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2021, 2022 और अप्रैल 2025 में भी पूरक ट्रस्टनामे तैयार कर पंजीकृत कराए, जिनमें खुद को अध्यक्ष तथा अन्य लोगों को ट्रस्टी दर्शाया गया। आरोप है कि कृष्ण मुनि ने नईम अली, अवनीत मलिक, राहुल सिंह, राघामुनि, मनोहर दास को साथ मिलकर कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 अप्रैल को ट्रस्ट के सह-सचिव संदीप के साथ प्रेमनगर घाट जाते समय उन्हें रास्ते में रोक कर धमकाया। कृष्ण मुनि और उसके साथियों ने पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी दी। आश्रम खाली करने का दबाव बनाया। राहुल ने स्वयं को आश्रम का खरीदार बताते हुए कहा कि या तो एक माह में आश्रम छोड़ दें या जान गंवाने को तैयार रहें। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed