{"_id":"68d043bfb1f4cbadb5001111","slug":"arriving-at-the-dairy-on-the-pretext-of-buying-cheese-he-snatched-the-womans-chain-and-fled-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-138452-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डेयरी में पनीर लेने के बहाने पहुंचे और महिला की चेन छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डेयरी में पनीर लेने के बहाने पहुंचे और महिला की चेन छीनकर भागे
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की मधुविहार कॉलोनी में शनिवार रात एक महिला की डेयरी पर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो बाइक सवार झपटमार गले से चेन छीनकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मधुविहार कॉलोनी जमालपुर कलां निवासी कविता देवी पत्नी कुसुमपाल सिंह अपनी दुकान शिव सिसोदया डेयरी पर बैठी थीं। इकी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के सामने रुके। बाइक से एक युवक उतरा और पनीर मांगा। कविता देवी ने पनीर तौलकर उसे दे दिया। इसके बाद युवक ने मक्खन मांगा। जैसे ही वह मक्खन लेने के लिए मुड़ीं, पीछे खड़े दूसरे युवक ने उसके गले से चेन झपट ली और दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। एसपी सिटी पंकज गैरोला, थाना प्रभारी रविंद्र शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।